{"_id":"6960e302b669f8bb650556bf","slug":"video-bijnor-farmers-take-out-a-foot-march-and-stage-a-protest-in-najibabad-over-their-demands-2026-01-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद में मांगों को लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद में मांगों को लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च, किया प्रदर्शन
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 09 Jan 2026 04:44 PM IST
Link Copied
बिजनौर जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने शुक्रवार को डीएफओ कार्यालय से लेकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन भी किया।
भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान सहित सैकड़ों किसान डीएफओ कार्यालय पर एकत्रित हुए। किसानों ने डीएफओ कार्यालय से हाथ में गन्ना लेकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि वन विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। वन विभाग ने किसानों की फसल को नष्ट कर दिया। शेष फसल को काटने भी नहीं दिया जा रहा। वन विभाग ने किसानों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर दी, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
प्रदर्शन में किसानों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने, किसानों को राजस्व विभाग की भूमि देने, शेष फसल को किसानों के सुपुर्द करने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।