{"_id":"6adf497475ea594f950f5fe1","slug":"video-maharshi-valmiki-procession-taken-out-in-shishgarh-bareilly-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: शीशगढ़ में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: शीशगढ़ में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Mukesh Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:07 PM IST
Link Copied
बरेली के शीशगढ़ कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए बरेली बस अड्डे तक पहुंची। इसके बाद वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा में भगवान महर्षि वाल्मीकि, भगवान श्रीराम, सीता,लक्ष्मण और हनुमान, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा सहित लगभग एक दर्जन झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में सांसद के साथ जिला पंचायत सदस्य सोमपाल शर्मा, वीरपाल मौर्य, रामवीर वाल्मीकि, सर्जुन वाल्मीकि, संजीव भारती, अरुण कुमार, महेश भारती विनीत भारती, सुभाष,कमल भारती सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।