फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused in Sanjay Saxena murder case arrested in encounter,

बरेली: संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 26 Oct 2026 10:37 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 26 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Four accused in Sanjay Saxena murder case arrested in encounter,
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सुभाषनगर थाना पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फूड सप्लाई चेन के डिलीवरी ब्वॉय संजय सक्सेना की शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में उस वक्त लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी, जब वह साथी मोनू सैनी के साथ मेला देखकर रात में घर लौट रहे थे। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन दो आरोपियों आकाश व विकास श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम पर चलाई गोली 
सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रविवार रात रामगंगा नदी के किनारे आरोपी राजेश गुर्जर को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। खुद को घिरा देखकर राजेश गुर्जर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो राजेश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। राजेश गुर्जर पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों कृष्णा गोस्वामी, राहुल तेली और धीरज गुर्जर को भी गिरफ्तार किया।

Trending Videos

पूछताछ में खुलासा
सीओ टू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने संजय से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की थी। संजय ने उनके दोस्त विकास श्रीवास्तव और आशीष गुर्जर के साथ पहले मारपीट की थी। 

दशहरे पर संजय नोएडा से अपनी बहन के घर आया था। मेला देखकर लौटते समय आरोपियों ने उसे और उसके साथी मोनू सैनी को हौली चौक के पास पकड़ा। उन्होंने डंडों और लोहे के हत्थे से संजय की पिटाई की। इसके बाद मोनू सैनी भाग गया और संजय गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed