{"_id":"6aba250049f96c4be303bb45","slug":"video-brabka-ma-jal-asapatal-ma-paraca-sa-jaca-taka-lb-katara-jamana-para-lta-thakha-gabhara-raga-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में जिला अस्पताल में पर्चा से जांच तक लंबी कतार, जमीन पर लेटे दिखे गंभीर रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में जिला अस्पताल में पर्चा से जांच तक लंबी कतार, जमीन पर लेटे दिखे गंभीर रोगी
बाराबंकी में जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर जांच और दवा लेने तक कतारों से गुजरना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के बीच कई लोग घंटों इंतजार करते दिखाई दिए। सीटी स्कैन केंद्र के बाहर बैठने की व्यवस्था न होने से गंभीर हालत में आए बृजेश करीब दो घंटे तक जमीन पर लेटे रहे। आधार कार्ड न होने से उनकी जांच भी अटक गई। मामला सीएमएस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हो सकी।
अस्पताल में पर्चा बनवाने में मरीजों को एक से दो घंटे तक लग रहे हैं। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए कतार में लगना पड़ रहा है। दोपहर बाद डॉक्टर जांच लिखते हैं तो कई मरीजों को जांच केंद्र पर समय खत्म होने की बात बताकर लौटाया जा रहा है।
जिला अस्पताल में करीब चार महीने से अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। मरीजों को बाहर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ का पद करीब तीन साल से खाली है। विशेषज्ञ न होने से 2-डी इको जांच भी बंद है। अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।
सीटी स्कैन केंद्र के बाहर मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। सोमवार को कई मरीज जमीन पर बैठे नजर आए। गंभीर हालत में आए बृजेश काफी देर तक फर्श पर लेटे रहे। उनका आधार कार्ड उपलब्ध न होने से जांच की प्रक्रिया रुक गई। सीएमएस को जानकारी देने के बाद उनकी जांच शुरू कराई गई।
मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जरूरी जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने से कुछ परेशानी हुई है। व्यवस्थाओं को लगातार देखा जा रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ का पद तीन साल से खाली है। जल्द तैनाती होने पर संबंधित इलाज शुरू हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।