{"_id":"68ef70af78c106d2570ca46e","slug":"video-video-bharata-napal-sama-para-bugdhha-sarakashha-nprpaiidaha-ma-rajana-50-hajara-lga-ka-aavagamana-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, रूपईडीहा में रोजाना 50 हजार लोगों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, रूपईडीहा में रोजाना 50 हजार लोगों का आवागमन
दीपावली, भाईदूज और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वाले नागरिकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा पर सुरक्षा का दायरा और सख्ती दोनों बढ़ा दी है।
रूपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी की 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित कुमार और निरीक्षक ऋतुराज के नेतृत्व में सीमा पर आवागमन करने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। स्कैनर, डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आने-जाने वाले नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। प्रतिदिन करीब 30 से 50 हजार लोग नेपाल से भारत आ-जा रहे हैं।
एसएसबी जवानों के साथ नेपाली एपीएफ बल भी संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सीमा क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी बढ़ने से व्यापारी वर्ग उत्साहित है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा और हाजी अब्दुल रहीम ने बताया कि दीपावली के चलते रूपईडीहा बाजार में कपड़ों, जनरल स्टोर और सूखे मेवों की बिक्री में तेजी आई है।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सभी सीमा चौकियों पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।