{"_id":"6a5c6f49508c654d1501a2af","slug":"video-video-53-garama-samaka-ka-satha-shatara-tasakara-garafatara-nprpaiidaha-palsa-va-esaesab-ka-sayakata-kararavaii-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 53 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 53 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई
रूपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा पुलिस और 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने 53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 53 ग्राम स्मैक के अलावा 200 रुपये भारतीय एवं 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई की रात उपनिरीक्षक अजय कुमार पुलिस एवं एसएसबी टीम के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 651/2 के पास भारतीय सीमा से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमीम अहमद (38 वर्ष) पुत्र लल्लन रायनी, निवासी चिकवन मोहल्ला, मनुरीगंज, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में मुकदमा संख्या 182/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध वर्ष 2022, 2023 और 2025 में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी सेबिंद्र यादव, मनोज वर्मा, अभिषेक सिंह, अभिषेक राय एवं रविंद्र यादव के साथ 42वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी, बलराम सिंह भदौरिया, सोहन राय, राहुल कटारिया तथा डॉग हैंडलर गुरुदेव यादव एवं डॉग एक्सल (AXEL) का सराहनीय योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।