{"_id":"6ab8e6bb1360f9dcd20d02cc","slug":"video-icp-internet-down-due-to-bad-weather-in-bahraich-trade-worth-50-crore-affected-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में खराब मौसम से आईसीपी का इंटरनेट ठप, 50 करोड़ का व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में खराब मौसम से आईसीपी का इंटरनेट ठप, 50 करोड़ का व्यापार प्रभावित
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश के चलते रुपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में दो दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित है। इससे आयात-निर्यात की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित होने से करीब 50 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ा है।
सीएचए हसीब अहमद के मुताबिक इंटरनेट बाधित होने से करीब 200 मालवाहक ट्रकों का निर्यात नहीं हो सका। ट्रक आईसीपी परिसर में खड़े हैं। वहीं खराब मौसम के कारण गुजरात, अहमदाबाद, पुणे समेत विभिन्न स्थानों से नेपाल के लिए माल लेकर आ रहे 30 से 40 वाहन रुपईडीहा तक नहीं पहुंच सके।
मालवाहकों में टाइल्स, पाउडर, पशु आहार और मछली दाना समेत अन्य सामान लदा है। ट्रकों के रुकने से माल की डिलीवरी में देरी हो रही है। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को अतिरिक्त समय और लागत का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों ने इंटरनेट सेवा जल्द बहाल किए जाने की मांग की है, ताकि सीमा पर रुका माल आगे भेजा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।