फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM inspected the condition of the cattle.

Bahraich News: डीएम ने देखा गोवंशों का हाल

Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the condition of the cattle.
बहराइच। जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को कैसरगंज तहसील के परसेंडी स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि आश्रय स्थल में 442 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन


डीएम ने खंड विकास अधिकारी को वीबीजी रामजी योजना के तहत गोशाला के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिए। जलभराव वाले स्थानों को ऊंचा कराने को कहा, ताकि बारिश के दौरान गोवंशों को परेशानी न हो। संचालक को रोजाना हरा चारा, चूनी, चोकर और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय को चिकित्सकों की टीम भेजकर गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। कमजोर गोवंशों को विशेष उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed