{"_id":"6aed42079e1be5ddca05dc6d","slug":"video-video-vathhayaka-ramacathara-yathava-na-thapa-jalkara-kaya-shabharabha-151-lkha-thapa-sa-jagamagaya-ma-kamakhaya-thhama-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विधायक रामचंद्र यादव ने दीप जलाकर किया शुभारंभ, 1.51 लाख दीपों से जगमगाया मां कामाख्या धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विधायक रामचंद्र यादव ने दीप जलाकर किया शुभारंभ, 1.51 लाख दीपों से जगमगाया मां कामाख्या धाम
अयोध्या के मां कामाख्या धाम में बृहस्पतिवार को आयोजित छठे भव्य दीपोत्सव में विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधायक ने मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में 1.51 लाख दीप जलाए गए। इनकी रोशनी से मां कामाख्या मंदिर परिसर से लेकर गोमती नदी का तट जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक छटा ने पूरे धाम को भक्तिमय बना दिया।
गोमती नदी के तट पर संध्या आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधायक रामचंद्र यादव ने स्वयं दीप जलाकर आयोजन में सहभागिता की। उनके साथ चैयरमेन शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री तेज तिवारी और श्रद्धालुओं ने भी दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने में स्कूली छात्र-छात्राओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने कतारबद्ध ढंग से दीप सजाए और उन्हें प्रज्ज्वलित किया। दीपों से तैयार आकर्षक आकृतियों ने आयोजन की सुंदरता बढ़ा दी।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी दीपोत्सव के साक्षी बने।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मां कामाख्या धाम का दीपोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इस आयोजन को हर वर्ष और भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से सनातन परंपराओं को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति व विरासत से जुड़ती है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मां कामाख्या धाम का दीपोत्सव क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। 1.51 लाख दीपों से धाम को रोशन करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, नगर पंचायत कर्मियों और क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। हमारा प्रयास है कि हर वर्ष दीपोत्सव को और भव्य स्वरूप दिया जाए, जिससे मां कामाख्या धाम को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।