{"_id":"6aed4cf29fd02c967e0f873d","slug":"video-video-thapatasava-ka-tayara-para-ghata-para-sajae-gae-30-lkha-thapa-7-navabra-ka-haga-makhaya-aayajana-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीपोत्सव की तैयारी पूरी , घाटों पर सजाए गए 30 लाख दीप, 7 नवंबर को होगा मुख्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दीपोत्सव की तैयारी पूरी , घाटों पर सजाए गए 30 लाख दीप, 7 नवंबर को होगा मुख्य आयोजन
दीपोत्सव-2026 को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर दीप सज चुके है । इस बार 56 घाटों पर कुल 30 लाख दीप सजाए जाएंगे। सात नवंबर को दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। लेजर शो नव नवंबर तक होगा । वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
दीपोत्सव के प्रमुख स्थलों राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। सरयू के घाटों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुराने सरयू पुल पर भी यातायात बंद कर दिया गया है। पुल पर दीपोत्सव के दौरान आतिशबाजी की तैयारी की जा रही है। इसके चलते पुल पर करीब पांच दिनों तक आवागमन बंद रहेगा।
उधर, दीपोत्सव को लेकर अयोध्या के प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों को सजाने का काम भी तेजी से चल रहा है। धर्मपथ से लेकर रामपथ तक सजावट की जा रही है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से रामनगरी जगमगाने लगी है। प्रमुख भवनों, मार्गों और चौराहों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है। दीपोत्सव के दिन पूरी अयोध्या को रोशनी से नहलाने की तैयारी है।
दीपोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण होंगे। पांच देशों की रामलीला का मंचन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।