{"_id":"692ac880f69da0e1310eb007","slug":"video-video-sir-ka-lkara-rajanataka-vavatha-taja-sapa-nata-ka-aarapa-pachhaugdha-varaga-ka-vata-katava-raha-bhajapa-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: SIR को लेकर राजनीतिक विवाद तेज, सपा नेता का आरोप- पिछड़े वर्ग के वोट कटवा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: SIR को लेकर राजनीतिक विवाद तेज, सपा नेता का आरोप- पिछड़े वर्ग के वोट कटवा रही भाजपा
एसआईआर फॉर्म को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडेय पवन ने आरोप लगाया है कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग कर पिछड़े वर्ग के वोट कटवाने की साजिश कर रही है।
पवन का कहना है कि निर्वाचन आयोग 2003 की पुरानी और त्रुटिपूर्ण सूची के आधार पर फॉर्म भरवा रहा है, जिसमें नाम, पिता का नाम, मोहल्ला सहित कई विवरण गलत हैं। बताया कि उन्होंने स्वयं अपना और परिजनों का विवरण दर्ज किया, लेकिन पोर्टल पर “Not Found” दिखाई दिया, जिससे ऑनलाइन प्रणाली की खामियां साफ झलकती हैं।
सपा नेता ने कहा कि अयोध्या का पूरा मैप उपलब्ध नहीं है और मतदाता जानकारी ऑनलाइन फीड नहीं कर पा रहे हैं। उनका दावा है कि 80 फीसदी वोटरों को यह भी पता नहीं कि उन्होंने फॉर्म सही भरा है या नहीं, जिससे चुनाव के समय भ्रम की स्थिति पैदा होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बीएलओ अपना वस्ता भाजपाई कार्यकर्ताओं को सौंप रहे हैं, जिससे मनमर्जी से वोट कटवाने की आशंका बढ़ रही है। बीएलओ प्रशिक्षित नहीं हैं और कई घरों तक फॉर्म पहुंच भी नहीं पाए हैं, जबकि अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।
पवन ने कहा कि सूची में दर्ज गलतियों के कारण कई पुरुषों को महिला बना दिया गया है। जातियां बदल गई हैं और कुछ का नाम अयोध्या से हटाकर दूसरी विधानसभा में डाल दिया गया है। सपा ने मांग की है कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रक्रिया को 3 से 5 माह बढ़ाया जाए और घर-घर फॉर्म भरवाकर रसीद दी जाए ताकि मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।