Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: राम मंदिर के विशाल गार्डेन में गूंजेगी मधुर भजन कीर्तन की ध्वनि, आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे श्रद्धालु
{"_id":"68d650226fb02d990d04021e","slug":"video-video-rama-mathara-ka-vashal-garadana-ma-gajaga-mathhara-bhajana-karatana-ka-thhavana-aathhayatamaka-shata-ka-anabhava-kara-sakaga-sharathathhal-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर के विशाल गार्डेन में गूंजेगी मधुर भजन कीर्तन की ध्वनि, आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर के विशाल गार्डेन में गूंजेगी मधुर भजन कीर्तन की ध्वनि, आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे श्रद्धालु
राम मंदिर परिसर अब और भी भव्य और भक्तिमय रूप लेने जा रहा है। मंदिर प्रांगण में एक विशाल गार्डन का निर्माण किया जाएगा, जहां भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजेंगी। श्रद्धालु यहां सादगी भरे भजनों के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस गार्डन में कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। इसे पूरी तरह भक्ति और आस्था का स्थल बनाया जाएगा।
इस बीच राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को लेकर भी चर्चा हुई। यह संग्रहालय पूरी तरह हाईटेक और आधुनिक तकनीक से लैस होगा। संग्रहालय में ऐसी गैलरियां बनाई जाएंगी, जहां रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंग जीवंत नजर आएंगे।
इस प्रोजेक्ट की तकनीकी जिम्मेदारी आईआईटी, चेन्नई को दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को रामकथा का आधुनिक अनुभव मिलेगा। वहीं, 25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। लगभग आठ से 10 हजार विशेष अतिथि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
समारोह के लिए मंदिर परिसर और परकोटे को हाईटेक लीनियर एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा। लाइटिंग में विशेष एथनोग्राफिक एलिमेंट जोड़े जाएंगे, जिससे राम मंदिर की आभा और भी दिव्य और भव्य दिखाई देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।