{"_id":"6ac7716229f17bc0890a7125","slug":"video-video-nayamatakaranae-ka-maga-para-enaecaema-karamaya-ka-thharana-anashacatakalna-haugdhatal-ka-catavana-tha-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नियमितीकरण की मांग पर एनएचएम कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नियमितीकरण की मांग पर एनएचएम कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी
नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार जारी रखने और मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह और प्रदेश महामंत्री आदित्य भारत ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, समान कार्य-समान वेतन समेत आठ मांगें उठाईं।
संगठन का दावा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक कर्मचारी 15 से 18 वर्षों से एनएचएम में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी और गैर-जनपद स्थानांतरण की सुविधा की मांग की। नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत कोटा देने की मांग भी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।