{"_id":"6a981c56d6535aa5ea080f45","slug":"video-video-mathana-mahana-pada-bl-ja-jamamathara-malga-sava-bhava-sa-nabhaega-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मदन मोहन पांडे बोले-जो जिम्मेदारी मिलेगी, सेवा भाव से निभाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मदन मोहन पांडे बोले-जो जिम्मेदारी मिलेगी, सेवा भाव से निभाएंगे
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल किए गए मदन मोहन पांडे ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह सेवा भाव से निभाएंगे। वर्ष 1994 से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे उन्हानें राम मंदिर के केस में लगातार पैरवी किया । वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे को राष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ट्रस्ट में शामिल किए जाने के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी उन्हें शामिल किया गया है यह जानकारी हुई है। उन्हें आज ही ट्रस्ट में सदस्य बनाए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में सभी सदस्यों की संयुक्त जिम्मेदारी होती है और जो भी दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन करेंगे।
राम मंदिर से जुड़े अदालती संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला सुनाया। इससे पहले हाईकोर्ट में भी राम जन्मभूमि पक्ष की जीत हुई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने भूमि का एक-तिहाई हिस्सा अन्य पक्षों को भी दिया था। इसके खिलाफ चुनौती दी गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पूरा विवादित परिसर रामलला के पक्ष में देने का फैसला किया।
मंदिर में चढ़ावे की रकम में चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चोरी कैसे और किस तरह हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई चल रही है और लोगों को जेल भेजा गया है, आगे की स्थिति जांच और कार्रवाई से स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।