फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान, फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र देने की अनिवार्यता खत्म

VIDEO: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान, फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र देने की अनिवार्यता खत्म

Wed, 14 Oct 2026 02:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:50 PM IST
VIDEO: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान, फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र देने की अनिवार्यता खत्म
अयोध्या के रूदौली में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में नए मतदाताओं, नवविवाहित महिलाओं और सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने पर चर्चा की गई। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने अमर उजाला की टीम से बातचीत में बताया कि निर्वाचन आयोग ने निरंतर पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को आसान किया है। अब फार्म-6 के साथ अलग से घोषणा पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान में उन युवाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा, जो पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए हैं। इसके अलावा मतदाता सूची से छूटे नागरिकों, नवविवाहित महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर मतदाताओं के नाम भी प्राथमिकता के आधार पर जुड़वाने के लिए जागरूक किया जाएगा। पात्र नागरिक अपने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं और फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय बनाकर अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, स्वास्थ्य कर्मियों और विभिन्न सरकारी विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिला स्तर पर पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवेदन करने वाले नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा डुप्लीकेट प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई भी जरूरी है। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और विशेष अभियान के दौरान पात्र नागरिकों को बूथ तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में बीजेपी से रघुनंदन चौरसिया कांग्रेस से तारिक और बसपा हिम्मत सिंह सरोज, शिवसेना से संतराम, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव तथा तहसील अध्यक्ष विंध्याचल सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

14 Oct 2026

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026
विज्ञापन

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026
विज्ञापन

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed