{"_id":"6acf49711b5d80710501c940","slug":"video-video-masalma-chhatarao-na-thharanae-kaya-ma-tharaga-ka-savanprpa-ekata-oura-nara-shakata-ka-thaya-sathasha-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुस्लिम छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा का स्वरूप, एकता और नारी शक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुस्लिम छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा का स्वरूप, एकता और नारी शक्ति का दिया संदेश
अयोध्या के तारुन में शिक्षा, साहस और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाली एक अनूठी प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम छात्राओं ने मिलकर नारी शक्ति और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में कक्षा आठ की छात्रा आंशू ने मां दुर्गा का स्वरूप धारण किया। हाथ में त्रिशूल और सिर पर मुकुट धारण किए आंशू आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके साथ नाजरीन, फरह, पूजा, शिवानी, राजनंदनी और शिफा हुसैन ने शक्ति, स्वावलंबन, सम्मान, साहस, आत्मरक्षा और शिक्षा के संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया।
प्रस्तुति की खास बात यह रही कि मुस्लिम छात्राओं नाजरीन, फरह और शिफा हुसैन ने भी दुर्गा के स्वरूप और शक्ति की प्रतीकात्मक भूमिकाओं में भाग लिया। सभी छात्राओं ने मिलकर समाज में एकता, आपसी सद्भाव और बेटियों की शिक्षा का संदेश दिया। वहीं, छात्र नौशाद ने अशिक्षा और शिक्षा में आने वाली बाधाओं का प्रतीकात्मक रूप प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बताया गया कि शिक्षा के प्रसार से सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में छात्र राज ने कविता पाठ किया। पूरी प्रस्तुति को प्रभावी बनाने में शिक्षक अलकेश पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि शिक्षा, समानता और आपसी सद्भाव से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।