{"_id":"6ac9d2c96d530c20b00c498f","slug":"video-video-kamakhaya-thhama-ma-tharaga-paratama-vasarajana-ka-tayaraya-taja-ghata-ka-safaii-ka-narathasha-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कामाख्या धाम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, घाटों की सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कामाख्या धाम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, घाटों की सफाई के निर्देश
अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कामाख्या धाम स्थित गोमती नदी के घाट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रेछघाट स्थित गोमती नदी के विसर्जन स्थल तक जाने वाला मार्ग ठीक न होने के कारण इस बार कामाख्या धाम में ही प्रतिमाओं का विसर्जन होने की संभावना जताई जा रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने अमर उजाला की टीम से बातचीत में बताया कि विसर्जन को लेकर घाटों की साफ-सफाई कराने के लिए सफाईकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि रेछघाट जाने वाले मार्ग की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कामाख्या धाम में ही विसर्जन होने की संभावना है। हालांकि, विसर्जन स्थल को लेकर अंतिम व्यवस्था के अनुसार तैयारियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नगर पंचायत प्रशासन घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।