{"_id":"6ad0df244616ce2e59050407","slug":"video-video-1930-ma-bna-paecasa-bhavana-ka-haga-kayakalpa-372-karaugdha-majara-karayathaya-sasatha-saedadaesa-namata-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 1930 में बने पीएचसी भवन का होगा कायाकल्प, 3.72 करोड़ मंजूर, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 1930 में बने पीएचसी भवन का होगा कायाकल्प, 3.72 करोड़ मंजूर, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस नामित
अयोध्या के रुदौली नगर में किला चौकी के बगल स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 96 वर्ष पुराने इस भवन का 3.72 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। शासन ने निर्माण कार्य के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। भवन का निर्माण होने से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किला चौकी के बगल स्थित पीएचसी का भवन वर्ष 1930 में बना था। भवन काफी पुराना और जर्जर होने के कारण इसके पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आजादी के बाद कई सरकारें आईं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रदेश सरकार ने रुदौलीवासियों की मांग को स्वीकार करते हुए भवन निर्माण की स्वीकृति दी है।
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के रुदौली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें मांगपत्र सौंपा था। अब 3.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण का रास्ता साफ होने से क्षेत्र की पुरानी मांग पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आभार जताया।
युवा नेता आशीष शर्मा ने भी पीएचसी भवन निर्माण की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधायक रामचंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।