फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Torn flex banners hanging from unipoles are increasing the risk

Ayodhya News: यूनिपोल पर लटक रहे फटे फ्लेक्स से बढ़ रहा खतरा

Fri, 16 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Torn flex banners hanging from unipoles are increasing the risk
यूनिपोल पर लगा फटा हुआ फलैक्स।
अयोध्या। प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद भी शहर की सड़कों और चौराहों पर फ्लेक्स और बैनर लटक रहे हैं। नगर निगम के अधिकृत विज्ञापन स्थलों पर भी फटे फ्लेक्स कई दिनों से नहीं हटाए गए हैं। रामपथ पर करीब 20 यूनिपोल और रूफटॉप पर फटे फ्लेक्स लगे हैं। तेज हवा चलने पर इनके उड़कर राहगीरों पर गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर भी करीब छह स्थानों पर फटे फ्लेक्स लटक रहे हैं। हवा में उड़कर सड़क और आसपास के इलाकों में फैलने वाली प्रचार सामग्री से गंदगी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

रामपथ पर रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। मंदिर क्षेत्र होने के कारण यहां स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अधिकारियों की नियमित आवाजाही के बावजूद मुख्य मार्गों पर फटे फ्लेक्स का लटकना व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाका बाईपास पर हवा में उड़ रहा फ्लेक्स
नाका बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी सर्विस लेन के किनारे यूनिपोल पर लगा फ्लेक्स फटकर हवा में उड़ रहा है। पास के बिजली के खंभे पर भी फ्लेक्स का एक हिस्सा लटक रहा है। देवकाली, सहादतगंज, सिविल लाइंस, नाका, मकबरा और चौक बाजार क्षेत्र में भी करीब 20 स्थानों पर फ्लेक्स लटक रहे हैं। ये सभी ऐसे स्थान हैं, जहां नगर निगम ने विज्ञापन लगाने की अनुमति दी है।

सैकड़ों अन्य स्थानों पर भी प्रचार सामग्री
अधिकृत विज्ञापन स्थलों के अलावा शहर में सैकड़ों अन्य स्थानों पर भी फ्लेक्स और बैनर लटक रहे हैं। कई जगह प्रचार सामग्री फट चुकी है, लेकिन उसे हटाने की सुध नहीं ली जा रही है। इससे राहगीरों के ऊपर फ्लेक्स गिरने की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरी प्रचार सामग्री गंदगी बढ़ाने के साथ शहर की छवि भी खराब कर रही है।

नगर निगम के दावे पर सवाल
नगर निगम का दावा है कि हटाए गए फ्लेक्स और विज्ञापन सामग्री को एकत्र कर स्टोर में रखा जाता है। बाद में इसका वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किया जाता है। हालांकि, अधिकृत विज्ञापन स्थलों पर ही कई दिनों से फटे फ्लेक्स लटकने से निगम के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे स्थलों की नियमित निगरानी कर फटे और पुराने फ्लेक्स समय से हटाने की जरूरत है। साथ ही लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।




जहां भी फटे फ्लेक्स या विज्ञापन सामग्री लगी होती है, उसे हटाया जाता है। हटाई गई सामग्री नगर निगम के स्टोर में रखी जाती है। इसके बाद वैज्ञानिक विधि से उसका निस्तारण किया जाता है।
देवी प्रसाद, राजस्व निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed