{"_id":"6ae30a4cbb20acc81a02a36f","slug":"video-security-forces-ai-drones-become-centre-of-attraction-at-ram-temple-special-exhibition-organised-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में सुरक्षा बलों के एआई ड्रोन बने आकर्षण का केंद्र, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में सुरक्षा बलों के एआई ड्रोन बने आकर्षण का केंद्र, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत करने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास छठवीं वाहिनी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF), अयोध्या की ओर से आधुनिक शस्त्र एवं बीडीडीएस/एएस चेक उपकरण प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईपीएस सेनानायक दुर्गेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह बताना है कि उनकी सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल किस प्रकार के आधुनिक और करोड़ों रुपये की लागत वाले उपकरणों का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जवान हर समय तत्पर हैं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।
प्रदर्शनी में कई अत्याधुनिक उपकरण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसमें एआई तकनीक से लैस ड्रोन, जो भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं, आधुनिक हथियार, हाई-टेक स्कैनिंग मशीनें, बीडीडीएस टीम के विस्फोटक खोजी उपकरण और सुरक्षा जांच से जुड़े अन्य संसाधन शामिल हैं। जवानों ने लोगों को इन उपकरणों के उपयोग के बारे में लाइव डेमो भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक यादव, एसीपी अजय कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राम मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु भी रुके। लोगों ने सुरक्षा बलों के इस प्रयास की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।