{"_id":"6acb650fa553ef0666010171","slug":"video-ramanagara-ma-ayathhaya-fajabtha-pasataka-mal-23-sa-shanpr-hakara-28-akatabra-taka-calga-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला 23 से शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला 23 से शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा
अयोध्या में पुस्तक मेला को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मेला प्रभारी रेखा खत्री, नमिता मेहरोत्रा, राज कुमार और निरंकार सिंह ने बताया कि नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आगामी 'अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेला' 23 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह मेला कोठी बलदेव निवास परिसर में लगेगा। यह आयोजन अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। फैजाबाद जनपद का नाम अयोध्या होने के बाद ट्रस्ट ने मेले के नाम में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का निर्णय लिया है।
यह पुस्तक मेला वर्ष 2005 में फैजाबाद पुस्तक मेला के रूप में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य फैजाबाद को शैक्षिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूक बनाना था। विगत दो दशकों में यह मेला समाज और आमजन के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुका है। नया नाम दोनों नगरों की सौहार्दपूर्ण गंगा जमुनी संस्कृति को दर्शाएगा। यह साझा सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता के मूल्यों को सुदृढ़ करेगा। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 2003 से एक निशुल्क अध्ययन केंद्र भी संचालित है। यह केंद्र 28 जुलाई 2024 से कोठी बलदेव निवास परिसर में चल रहा है। ट्रस्ट 2005 से प्रति वर्ष पुस्तक मेला आयोजित करता आ रहा है। पुस्तक-प्रेमियों और प्रकाशकों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। 2022 में खत्री के जन्म शताब्दी वर्ष पर डाक विभाग ने एक विशेष डाक टिकट जारी किया था। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट ने वर्ष 2005 में फैजाबाद पुस्तक मेला शुरू किया था। यह मेला प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी नारायण दास खत्री की पुण्य स्मृति में आयोजित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।