{"_id":"68b9a3cb51c6cb45ba063a69","slug":"video-rama-mathara-oura-aasapasa-darana-saravalsa-oura-thara-lyara-sakayarata-sasatama-haga-majabta-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर और आसपास ड्रोन सर्विलांस और थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर और आसपास ड्रोन सर्विलांस और थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम होगा मजबूत
यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर अब राम मंदिर की सुरक्षा को और चाक-चौबंद बनाया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और समीक्षा करती है। जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी करती है। इस बैठक में एडीजी सुरक्षा, एडीजी लखनऊ जोन, एडीजी एसएसएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एडिशनल डायरेक्टर सहित पीएसी, सीआरपीएफ और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, समिति के स्थायी सदस्य अनिल मिश्र और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने भी बैठक में शामिल हुए। बैठक से पहले सुरक्षा व्यवस्था का ग्राउंड सर्वे किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब ढाई घंटे चली। इसमें पहले दिए गए सुरक्षा सुझावों की समीक्षा की गई। नए उपायों पर चर्चा हुई।
इस दौरान सरयू नदी की सुरक्षा, ड्रोन सर्विलांस और थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और समिति सदस्यों का स्पष्ट संदेश रहा कि अयोध्या और राम मंदिर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।