तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से करीब एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का रास्ता खुल सकता है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय कारसेवकों पर गोली चलने की घटना के कारण उनके परिवार के प्रति नाराजगी रखने वाले कई लोग राम मंदिर से दूरी बनाए हुए थे। अब अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं तो इससे उनके समर्थकों के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा। वे भी भगवान श्रीराम को अपना मानकर मंदिर दर्शन के लिए आगे आएंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं हैं। राम सबके हैं और उनकी शरण में आने वाले का विरोध नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव के इस कदम का स्वागत होना चाहिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। रामराज्य तभी स्थापित होगा, जब सभी लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।