{"_id":"6af6ae936a722d6d250e2151","slug":"video-350-enumerators-are-being-trained-for-census-in-rudauli-ayodhya-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में जनगणना के लिए 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में जनगणना के लिए 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
अयोध्या में रुदौली के आदर्श महिला महाविद्यालय में 350 प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां जुटाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
16 से 30 नवंबर तक चलने वाले स्व-गणना अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत आम नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन और जनसंख्या गणना करेंगे।
तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया, स्व-गणना अभियान और घर-घर जाकर गणना करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी निर्धारित समयसीमा में त्रुटिरहित कार्य पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।