{"_id":"6b01702a3a476f2b7103b99b","slug":"video-janakpurdham-express-will-start-from-ayodhya-cantt-on-23rd-carry-1200-passengers-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"23 को अयोध्या कैंट से जनकपुरधाम एक्सप्रेस की होगी शुरुआत, 17 कोच में 1200 यात्री कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को अयोध्या कैंट से जनकपुरधाम एक्सप्रेस की होगी शुरुआत, 17 कोच में 1200 यात्री कर सकेंगे सफर
रामनगरी अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम के बीच ट्रेन सेवा की शुरुआत 23 नवंबर को होगी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस (15596) को हरी झंडी दिखाने की तैयारी है। ट्रेन में 17 कोच होंगे और एक बार में करीब 1200 यात्री सफर कर सकेंगे।
शुभारंभ समारोह के लिए स्टेशन परिसर में जीआरपी के सामने मंच बनाया जा रहा hai । इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
रेलवे ने दोनों धार्मिक शहरों के बीच 604 किलोमीटर की साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। यह ट्रेन बिहार के रास्ते करीब 19 घंटे में सफर पूरा करेगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि शुभारंभ समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। यह रात 10:13 बजे गोरखपुर और अगले दिन तड़के 1:50 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4:42 बजे सीतामढ़ी और 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। यहां से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर नेपाली समयानुसार दोपहर 12:40 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन प्रत्येक शनिवार को नेपाली समयानुसार दोपहर 1:10 बजे जनकपुरधाम से चलेगी। रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। रास्ते में जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज और गोरखपुर में ठहराव होगा। ट्रेन में आठ स्लीपर, पांच थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, दो जनरल और एक लगेज व गार्ड कोच होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।