{"_id":"6ae6ed65986a1a19420a317a","slug":"video-first-shift-pet-exam-concludes-amid-tight-security-in-ayodhya-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली की पीईटी परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली की पीईटी परीक्षा संपन्न
अयोध्या में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच टीम द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र का मूल दस्तावेजों और फोटोयुक्त आईडी प्रूफ से बारीकी से मिलान किया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र के अंदर और बाहर पुलिस बल के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार निगरानी करते रहे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।
मऊ से आए अजय राय ने बताया कि पेपर का स्तर मध्यम से कठिन था, खासकर जीके और जीएस के सवालों ने काफी उलझाया। बलिया के अवनीश कुमार चौबे ने कहा कि करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न ज्यादा थे और कुछ प्रश्न बहुत घुमावदार पूछे गए थे। अमेठी की अल्का सिंह ने बताया कि गणित और रीजनिंग के सवाल आसान थे, लेकिन इतिहास और भारतीय संविधान के सवाल टफ लगे। वहीं अंबेडकर नगर की मोनिका ने कहा कि समय कम पड़ गया। अधिकांश अभ्यर्थियों का मानना था कि इस बार मेरिट जीके-जीएस ही तय करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।