{"_id":"6b0973a5ac6665550c009d8a","slug":"video-bku-held-its-monthly-meeting-on-tehsil-premises-and-submitted-four-point-memorandum-to-sdm-in-ayodhya-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भाकियू ने तहसील परिसर में की मासिक बैठक, एसडीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भाकियू ने तहसील परिसर में की मासिक बैठक, एसडीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्या के नेतृत्व में मिल्कीपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक की। बैठक के बाद किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम पवन कुमार शर्मा को सौंपकर उनके निस्तारण की मांग की।
ज्ञापन में भरतपुर सरियावां निवासी सुमन विश्वकर्मा के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। आरोप है कि पड़ोसी शिवकुमारी ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और बाद में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। यूनियन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
इसके अलावा जयराजपुर निवासी सत्यनाम के खेत में ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन कराने की मांग की गई। उनका आरोप है कि कनेक्शन के लिए शुल्क जमा करने के बावजूद संबंधित जेई लगातार दौड़ा रहे हैं और कनेक्शन नहीं किया जा रहा है।
ज्ञापन में जयराजपुर पूरे पासिन गांव में पक्की सड़क से गांव तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ंजा लगवाने की मांग भी शामिल रही। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान रास्ते पर आवागमन मुश्किल हो जाता है। वहीं तहसील क्षेत्र में छुट्टा गोवंश से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान और लोगों के घायल होने की समस्या उठाते हुए उन्हें पकड़वाकर गोशालाओं में संरक्षित कराने की मांग की गई।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार, प्रदेश सचिव रामजन्म वर्मा, राजू पांडेय, लाल बहादुर, मायावती सहित यूनियन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।