{"_id":"6aabe153993a0bd7e505177e","slug":"video-ayathhaya-talka-galb-sa-yataraya-ka-savagata-thakha-lkakal-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तिलक-गुलाब से यात्रियों का स्वागत, दिखी लोककला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तिलक-गुलाब से यात्रियों का स्वागत, दिखी लोककला
अयोध्या: महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम में यात्री सेवा अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन यात्रियों की सहभागिता से वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर और गुलाब की कली भेंट कर स्वागत किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह, विभागाध्यक्षों और यात्रियों ने पौधरोपण किया। हवाईअड्डे पर ‘माटी से सृजन तक’ के तहत कुम्हारी कला और बांस से सूप बनाने की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। अवध की लोकसंस्कृति से परिचित कराने के लिए बधावा लोकनृत्य की प्रस्तुति भी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।