{"_id":"6aa17b7cb1e4ca5dd30f88cf","slug":"video-ayathhaya-rakashhabthhana-para-mayaka-aaii-ma-bta-ka-saraya-na-chhana-lya-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रक्षाबंधन पर मायके आई मां, बेटे को सरयू ने छीन लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रक्षाबंधन पर मायके आई मां, बेटे को सरयू ने छीन लिया
रुदौली तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर सरयू नदी में भैंस नहलाने गए नाना और नाती गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद कई घंटे तक एसडीआरएफ की टीम ने नाव और अन्य संसाधनों की मदद से दोनों की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक शिवा की मां राजकुमारी, निवासी ईदगाह रुदौली, ने रोते हुए अमर उजाला की टीम को बताया कि रक्षाबंधन के दिन वह अपने बेटे शिवा के साथ मायके राखी बांधने आई थीं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। बुधवार को ही शिवा को अपनी नानी के साथ हैदराबाद जाने की तैयारी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे शिवा अपने नाना के साथ भैंस नहलाने के लिए सरयू नदी की ओर गया था। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गए हैं।
जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश शुरू की। कई घंटे तक सर्च अभियान चलने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
मृतक की मौसी कन्यावती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद दुखद घटना है। हादसे से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।