{"_id":"6799de907c789e8a8f0664ac","slug":"video-ayathhaya-mahakabha-ka-sharathathhalo-na-kaya-hagama-patharava-sa-tarana-ka-bgaya-ka-shasha-kashhatagarasata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या : महाकुंभ के श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या : महाकुंभ के श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात ट्रेन पर न बैठ पाने के कारण महाकुंभ के श्रद्धालुओं की ओर से जमकर हंगामा किया गया। पथराव करने से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गार्ड को भी चोट आई है।
अयोध्या से प्रयागराज जा रही स्पेशल महाकुंभ ट्रेन संख्या 64222 मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इसके चलते ट्रेन के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं ने कई बोगी का गेट बंद कर लिया था। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी बाहर मौजूद श्रद्धालुओं ने ट्रेन में बैठने का प्रयास किया। कुछ तो कड़ी मशक्कत के बाद अंदर बैठ गए लेकिन करीब 150 से अधिक श्रद्धालु ट्रेन में नहीं बैठ पाए और ट्रेन पांच मिनट रुकने के बाद चलने लगी।
ट्रेन में न बैठ पाने के चलते आक्रोशित श्रद्धालुओं की ओर से रेल ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर फेंका जाने लगा। पथराव में ट्रेन की बोगियों का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन की पिछली बोगी में मौजूद गार्ड के भी पत्थर लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। ट्रेन पर न बैठ पाने के चलते श्रद्धालु वापस लौट गए।
रेलवे स्टेशन के गेट मैन मोहम्मद वसीम ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से ट्रेन पर न बैठ पाने के चलते आक्रोशित होकर ट्रेन पर ईंट के टुकड़े और पत्थर फेंके गए। बोगी की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।