{"_id":"6aabab093db981f04e002358","slug":"video-ayathhaya-ma-sakalpa-abhayana-ka-tahata-vathhayaka-na-maraja-ka-bta-fal-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में संकल्प अभियान के तहत विधायक ने मरीजों को बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में संकल्प अभियान के तहत विधायक ने मरीजों को बांटे फल
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली व मवई में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान जनसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरुकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पूरा किया जा सकता है। लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रवींद्र कुमार शुक्ला,प्रमोद द्विवेदी,आशीष शर्मा, कुलदीप सोनकर,राजकिशोर सिंह, राम नेवल लोधी, रामराज लोधी, शेखर गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।