{"_id":"6a93e883d16625be7c01f6d2","slug":"video-ayathhaya-ma-ralva-satashana-maraga-para-bnaga-fada-paita-favavara-ka-haga-kayakalpa-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड पॉइंट, फव्वारे का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड पॉइंट, फव्वारे का होगा कायाकल्प
अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर भाजपा कार्यालय के निकट फूड प्वाइंट विकसित किया जाएगा। वहीं गुरु गोविंद सिंह चौक स्थित फव्वारे का कायाकल्प कराया जाएगा। रविवार को नगर भ्रमण व सफाई अभियान के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जेल के पीछे पार्किंग स्थल पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जनसहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। स्टेशन रोड पर तालाब के सामने पीपल के पेड़ के पास चबूतरा बनवाने और मार्केट हाउस के आसपास व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। भाजपा कार्यालय के पास प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए लाइट लगाई जाएगी। नाली की खामियां भी दूर कराने को कहा गया। गुरु गोविंद सिंह चौक पर बदहाल फव्वारा देखकर महापौर ने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। व्यापारियों व फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान देने के लिए फूड प्वाइंट विकसित करने का भरोसा दिलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।