{"_id":"6ac1f403b5aa62c618039f1c","slug":"video-ayathhaya-ma-mashana-khaugdha-kaugdha-ka-nasataranae-thapa-bhara-jalya-ja-raha-kaugdha-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मशीनें खड़ीं, कूड़े का निस्तारण ठप, बाहर जलाया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मशीनें खड़ीं, कूड़े का निस्तारण ठप, बाहर जलाया जा रहा कूड़ा
अयोध्या में गांधी जयंती पर नगर निगम ने स्वच्छता का संकल्प लेकर शहरवासियों को साफ-सफाई का संदेश दिया, लेकिन अब्बूसराय स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर की हकीकत इससे उलट है। सेंटर पर ताला लगा है और परिसर झाड़ियों से घिरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि बंद सेंटर के बीच स्वच्छता का संकल्प कैसे पूरा होगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थापित एमआरएफ सेंटर के रिकॉर्ड में रोजाना पांच से 10 टन कूड़े के निस्तारण का दावा किया जा रहा है। परिसर में कई महीनों से कूड़ा बिखरा पड़ा है। शहर के करीब 12 वार्डों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी इस सेंटर पर है। इसके संचालन का जिम्मा पृथ्वी एग्रो को दिया गया है। सेंटर के लिए तीन नई कूड़ा प्रसंस्करण मशीनें लाई गईं, लेकिन महीनों बाद भी उनकी स्थापना और नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।