{"_id":"6ac21d229beaa8267502ec70","slug":"video-dapata-saema-brajasha-pathaka-na-ayathhaya-madakal-kalja-ka-madakal-hab-bnana-ka-ghashhanae-ka-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज को मेडिकल हब बनाने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज को मेडिकल हब बनाने की घोषणा की
अयोध्या में राजर्षि दशरथ स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आईसीयू को अब लखनऊ के एसजीपीजीआई के ‘स्पोक एंड हब’ मॉडल से जोड़ा जाएगा। एसजीपीजीआई के विशेषज्ञ कंट्रोल रूम से अयोध्या के गंभीर मरीजों की ऑनलाइन निगरानी करेंगे। वे स्क्रीन के जरिये मरीजों की स्थिति देख सकेंगे, स्थानीय डॉक्टरों से बात करेंगे और जरूरत के अनुसार दवाओं व उपचार के संबंध में सलाह देंगे। अयोध्या मेडिकल कॉलेज इस व्यवस्था से जुड़ने वाला सातवां मेडिकल कॉलेज होगा।
एसजीपीजीआई लखनऊ और अयोध्या मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में गंभीर मरीजों की देखभाल, इलाज और औषधियों पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में यह घोषणा की गई। एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, बड़ी स्क्रीन, कैमरे और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सहित जरूरी उपकरण उपलब्ध फंड या कंटिंजेंसी से तत्काल खरीदने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।