{"_id":"6ac22b20829e43d73b016758","slug":"video-ayathhaya-ma-bhapathara-cathhara-bl-rama-varathhaya-ka-janata-canava-ma-thaga-javab-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी बोले- राम विरोधियों को जनता चुनाव में देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी बोले- राम विरोधियों को जनता चुनाव में देगी जवाब
अयोध्या में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने रविवार को प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी अयोध्या धाम के हनुमान बाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, विपक्षी गठबंधन और अयोध्या के विकास को लेकर भाजपा की रणनीति पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। विकास और डेवलपमेंट ही पार्टी का मुख्य एजेंडा है। सरकार के कामों का पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी और जनता का पूरा विश्वास भाजपा के साथ है।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष को इस बात की पीड़ा है कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है। राम विरोधियों को जनता चुनाव में जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहा विकास साफ दिखाई दे रहा है।
अखिलेश यादव के आठ अक्तूबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या आना चाहिए। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर भी पास में ही हैं, वहां जाकर दर्शन भी करना चाहिए।
एनडीए में सहयोगी दलों को लेकर उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी, सुभासपा, आरएलडी और अपना दल एनडीए का हिस्सा हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसमें आपसी अविश्वास साफ दिखाई दे रहा है। इंडिया गठबंधन बेमेल और स्वार्थ का गठबंधन है। उसके पास देश और प्रदेश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है। देश में भी उसे जो सफलता मिली है, वह गठबंधन सहयोगियों के सहारे मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और अपने संगठन के आधार पर जनता के बीच जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।