{"_id":"6a9034b8b5711fc9ae0f4d10","slug":"video-ayathhaya-ma-fatahagaja-ovarabraja-ka-naca-bnaga-khal-paraka-malga-parakaga-ka-savathha-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा
रामनगरी अयोध्या के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया।
परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।