{"_id":"6a9ce9a90514c6a6c203875c","slug":"video-ayathhaya-ka-tarana-ma-brasha-sa-kasana-ka-sara-dhaha-cara-mavashaya-ka-mata-tha-ghayal-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन में बारिश से किसान की सार ढही, चार मवेशियों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन में बारिश से किसान की सार ढही, चार मवेशियों की मौत, दो घायल
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पड़ेलवा चितावा में लगातार हो रही बारिश के चलते एक किसान की खपरैल सार भरभराकर गिर गई। हादसे में चार मवेशियों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पड़ेलवा चौराहा के पास निवासी किसान रामसरदार वर्मा की घर के बगल सार मिट्टी की दीवारों पर खपरैल रखकर बनाई गई थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे तेज आवाज के साथ सार भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े तो देखा कि सार में बंधे 7 मवेशी मलबे में दबे हुए हैं।
ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मवेशियों को बाहर निकाला। तब तक दो भैंस, एक गाय और एक बछड़े की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक कीमती भैंस का पैर टूट गया और एक गाय घायल हो गई।ग्राम सभा निवासी भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।