{"_id":"6ad369d51395966b1b033b2f","slug":"video-ayathhaya-aabthana-hatal-ka-jamana-para-chhaugdha-vavatha-esadaema-na-thae-jaca-ka-aathasha-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: आबदाना होटल की जमीन पर छिड़ा विवाद, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: आबदाना होटल की जमीन पर छिड़ा विवाद, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
अयोध्या: अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई में आबदाना होटल के निर्माण को लेकर सरकारी भूमि पर कब्जे का विवाद समाधान दिवस में सामने आया है। पूरे पहलवान निवासी माता बक्स सिंह ने एसडीएम से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मोहम्मद मजहर निवासी मोहल्ला पूरे बसावन ने गाटा संख्या 617 की नवीन परती भूमि पर होटल का निर्माण कराया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की जांच कराने और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर उसे हटवाकर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, आबदाना होटल के मालिक मोहम्मद मजहर ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि होटल की जमीन 18 साल पहले खरीदी गई थी और यह सरकारी भूमि नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह की शिकायत की गई थी। उस समय तहसील प्रशासन ने जांच की थी, जिसमें उनके अनुसार कोई सरकारी भूमि नहीं पाई गई थी।
एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि आबदाना होटल को लेकर किसान यूनियन की ओर से भी शिकायत की गई है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।