Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Formulate an election strategy by categorizing voters into three groups.

Ayodhya News: मतदाताओं को तीन श्रेणियों में बांटकर तैयार करें चुनावी रणनीति

Fri, 27 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Formulate an election strategy by categorizing voters into three groups.
अयोध्या। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय सहादतगंज में महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं का वर्गीकरण कर सुनियोजित ढंग से संगठनात्मक कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कर्मवीर ने कहा कि प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं को वैचारिक, समर्थक और विरोधी तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाए। इसके अनुसार अलग-अलग कार्ययोजना बनाकर संपर्क, समन्वय और संवाद की रणनीति अपनाई जाए। सार्वजनिक स्थलों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा कर लोगों तक सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य बूथों को मजबूत करना और प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत मत बढ़ाना होना चाहिए। एसआईआर में जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनकी पड़ताल की जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक सिंह, दिनेश वर्मा, शिवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे। संगठन बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, काशीराम, अच्छेलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर लगाया देश में नकारात्मकता और भ्रम फैलाने का आरोप
उन्होंने विपक्ष पर देश में नकारात्मकता और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था का मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय है। कर्मवीर अवध क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रवासी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक के उपरांत महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी की जयंती एवं स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed