Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paddy procurement slow

Ayodhya News: धान खरीद धीमी, 20 पर बोहनी नहीं

Fri, 27 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement slow
अयोध्या। जिले में धान खरीद की धीमी रफ्तार ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। खरीद के लिए बनाए गए 77 केंद्रों में 34 का प्रदर्शन खराब मिला है। इनमें 20 केंद्र ऐसे हैं, जहां अब तक एक क्विंटल भी धान नहीं खरीदा गया है। वहीं, 11 केंद्रों पर प्रतिदिन 50 क्विंटल से कम खरीद हो रही है। जिले के सबसे कम खरीद करने वाले 20 केंद्रों को भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले को 68 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 3284 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है, जो लक्ष्य का महज 4.83 प्रतिशत है। हालांकि, पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई 2247.76 मीट्रिक टन खरीद की तुलना में इस बार 46.10 प्रतिशत अधिक खरीद हुई है। कुल 77 केंद्रों में से 76 पर खरीद शुरू हो चुकी है। पीसीएफ का कुचेरा केंद्र अब तक खरीद शुरू नहीं कर सका है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर में सबसे अधिक खरीद, 849 किसानों को मिला लाभ

मिल्कीपुर तहसील 1094.862 मीट्रिक टन धान खरीद के साथ सबसे आगे है। बीकापुर में 761.545, सदर में 748.660, रुदौली में 474.620 और सोहावल में सबसे कम 204.206 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। अब तक 849 किसानों को खरीद का लाभ मिला है। जिले में पंजीकृत 6703 किसानों में से 4722 का सत्यापन हुआ है। सत्यापन का प्रतिशत 70.45 है। किसानों को देय 808.17 लाख रुपये के सापेक्ष 676.44 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि खराब प्रदर्शन वाले केंद्रों की प्रतिदिन दोपहर दो से तीन बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी। इसमें अनुपस्थित रहने वाले केंद्र प्रभारियों को संबंधित संस्था प्रभारी के साथ शाम छह बजे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) या जिला खरीद अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना होगा।


पीसीएफ के 16 केंद्र खराब प्रदर्शन की सूची में
खराब प्रदर्शन वाले 34 केंद्रों में पीसीएफ के 16, पीसीयू के 11, खाद्य विभाग के तीन, भारतीय खाद्य निगम के तीन और मंडी समिति का एक केंद्र शामिल है। इनमें पीसीएफ के 16 केंद्रों में से 10 पर दैनिक खरीद शून्य रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed