भौंतापुर में रविवार को शटरिंग खोलने के दौरान पूरा लिंटर ढह गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई नहीं था। मकान मालिक ने दुकानदार पर घटिया निर्माण सामग्री देने का आरोप लगाया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियर ने जांच की, सामने आया कि लिंटर में कम सीमेंट का प्रयोग किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव भौंतापुर निवासी रजनीकांत कुशवाहा ने बताया कि उसके घर के एक हिस्से पर लिंटर नहीं पड़ा था। करीब 15 दिन पहले उसने मुरादगंज स्थित एक दुकान से सीमेंट, मौरंग व अन्य सामग्री खरीद कर लिंटर डलवाया था। रविवार को शटरिंग कारीगर शटरिंग खोल रहे थे। इस दौरान पूरा लिंटर ढह गया। गनीमत रही इस दौरान वहां कोई नहीं था। आरोप लगाया कि दुकानदार ने घटिया सामग्री दी, जिससे लिंटर ढह गया। दुकानदार ने आरोपों को निराधार बताया। संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि गृहस्वामी ने लिंटर निर्माण में मानक के अनुरूप सीमेंट का प्रयोग नहीं किया था। सीमेंट कम डालने की वजह से लिंटर गिरा है। थानाध्यक्ष ने जयप्रकाश पाल ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।