{"_id":"6ab777a572bd7c8348035993","slug":"video-video-amatha-ma-kacaca-thavara-garana-sa-mahal-ka-mata-pata-ghayal-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल
जामों के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से रामकुमार पासी की पत्नी ऊषा की मौत हो गई, जबकि रामकुमार घायल हो गए। दोनों घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गए थे। इसी दौरान बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।
पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच रामकुमार और उनकी पत्नी ऊषा घर के पीछे भैंस खोलने गए थे। वहां खड़ी कच्ची और खंडहरनुमा दीवार अचानक गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने रामकुमार की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार डेथ मेमो के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार को नियमानुसार अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।