{"_id":"6ab6d51a2f6eb41d4b016acd","slug":"monika-tops-in-the-skipping-race-aanchal-wins-the-musical-chairs-amethi-news-c-96-1-ame1002-176567-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रस्सीकूद में मोनिका, कुर्सी दौड़ में आंचल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रस्सीकूद में मोनिका, कुर्सी दौड़ में आंचल अव्वल
Sat, 26 Sep 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल रानीगंज आयोजित रस्सी कूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। बैडमिंटन में लक्ष्मी और रस्सीकूद में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन में गुलनाज द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। रस्सीकूद में लक्ष्मी ने दूसरा और गुलनाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लूडो में नंदनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और सादिका बानो तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में आंचल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं।
कैरम में मो. तौसीफ प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने खेल के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य रेखा यादव ने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। खेलों से उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अन्य प्रतिभागियों को भी नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।