Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
Amethi market is set to burst with crowds flocking to Dhanteras to buy everything from vehicles to gold-silver
{"_id":"6aec4fc0f0160344cb042544","slug":"video-amethi-market-is-set-to-burst-with-crowds-flocking-to-dhanteras-to-buy-everything-from-vehicles-to-gold-silver-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सज गया बाजार, धनतेरस पर वाहन से लेकर सोने-चांदी तक की खरीदारी को उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सज गया बाजार, धनतेरस पर वाहन से लेकर सोने-चांदी तक की खरीदारी को उमड़ रही भीड़
अमेठी में धनतेरस और दीपावली को लेकर अमेठी का बाजार सज गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने छूट से लेकर निश्चित उपहार तक की व्यवस्था की है। इस बार वाहन एजेंसियों, सराफा और बर्तन कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। होंडा एजेंसी के संचालक राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, अब तक 40 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इस बार 100 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसायी सिद्धार्थ नारायण शुक्ल के यहां छह वाहन बुक हुए हैं, जबकि ट्रैक्टर एजेंसी संचालक अवधेश कुमार सिंह के यहां किसानों ने छह ट्रैक्टर बुक कराए हैं। दोनों जगह ग्राहकों को छूट और निश्चित उपहार दिया जा रहा है।
सराफा व्यवसायी मुकेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पायल, बिछिया और हल्के सोने के आभूषण पसंद किए जा रहे हैं। चांदी का सिक्का 1800 रुपये और सोना 1.42 लाख रुपये प्रति तोला है। मूर्ति व्यवसायी संजीव श्रीवास्तव के यहां 10 से 2000 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं।
बर्तन व्यवसायी पंकज कुमार गुप्ता के मुताबिक, तांबा, पीतल और फूल के बर्तनों में तेजी से स्टील की मांग बढ़ी है। कपड़ा कारोबारी संकेत कुमार 25 से 35 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। फर्नीचर व्यवसायी सोनू के यहां मंदिर, सोफा, बेड, अलमारी और झूले उपलब्ध हैं। सोनू कसौधन ने झाड़ू, वाइपर और पोछे का स्टॉक रखा है। दिनेश कुमार के यहां 30 से 2200 रुपये तक की सजावटी लाइटें हैं।
इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी संगम के मुताबिक, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन समेत सामानों के दाम करीब पांच प्रतिशत बढ़े हैं। चूरा, खील, खिलौने और पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। हालांकि ऑनलाइन बाजार से स्थानीय कारोबार प्रभावित है, फिर भी व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।