{"_id":"6aba31de8d2eb3beaf0ddcde","slug":"video-abdakaranagara-ma-makhaya-canava-aayakata-janianasha-kamara-ka-khalfa-kagarasa-ka-paratharashana-palsa-sa-haii-takha-nakajhaka-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
अंबेडकरनगर में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित कार्यालय से रैली निकाली और देवांश पेट्रोल पंप के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।रैली में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार की सुबह से ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने पद मार्च शुरू किया।
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जब जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है, लोकतंत्र की हत्या बंद करो और चुनाव आयोग मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन कांग्रेसी पुतला फूंकने में सफल रहे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए वे कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंचे। जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार भाजपा की कठपुतली बनकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग कांग्रेस का वोट काटकर भाजपा को जिताने का काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देंगे तो कांग्रेसी सड़क पर उतर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।