{"_id":"698c3c2bb7645cb7a4095ef9","slug":"video-whatsapp-language-appeared-in-exam-copies-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परीक्षा की कॉपियों में छाई व्हाट्सएप की भाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परीक्षा की कॉपियों में छाई व्हाट्सएप की भाषा
आगरा। मोबाइल स्क्रीन पर रोज इस्तेमाल होने वाली व्हाट्सएप चैटिंग की भाषा अब परीक्षा की कॉपियों तक पहुंच गई है। बच्चे लेखन शैली में शॉर्ट कट और चैटिंग की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के दौरान यह बात सामने आई कि विभिन्न बोर्डों के छात्र उत्तर पुस्तिकाओं में औपचारिक भाषा के स्थान पर चैटिंग में प्रयुक्त शॉर्ट फॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।
लगभग सभी बोर्डों की परीक्षाओं में छात्रों की ओर से कई शब्द शॉर्ट फाॅर्म में लिख रहे हैं। जिनकी वास्तविक स्पेलिंग अलग है। शिक्षकों के अनुसार, यह बदलाव छात्रों की पढ़ाई की बदलती आदतों का परिणाम है। मोबाइल की लत शब्दावली पर हावी हो गई है। जीआईसी के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं, डिजिटल नोट्स और लगातार सोशल मीडिया व चैटिंग के कारण छात्रों की शब्दावली खत्म होती जा रही है। पूर्ण शब्दों और शुद्ध भाषा के स्थान पर संक्षिप्त शब्दों की आदत बच्चों को पड़ गई है। इससे उत्तरों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।