{"_id":"6aa0134dd557c61a2004fd9e","slug":"video-speeding-pickup-hits-motorcycle-woman-dies-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
आगरा के सीकरी-खानुआ मार्ग पर सिरौली गांव के पास सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के नगला फद्दी निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र गोपीचंद मंगलवार की सुबह करीब 5:45 बजे बाइक से अपनी मां रामढकेली को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह सीकरी-खानुआ मार्ग पर सिरौली गांव से पहले पहुंचे थे। इसी दौरान सीकरी की ओर से आ रही पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जोगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी मां को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को आगरा मोर्चरी में रखवाया है। जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।