Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drain Silt Left on Road for a Month, Two Lakh Commuters Face Daily Traffic Jams in Agra

यूपी: निर्माणाधीन नाले की सिल्ट बनी मुसीबत, दो लाख लोग हो रहे परेशान; ये है स्मार्ट सिटी आगरा का हाल

Fri, 13 Nov 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 10:03 AM IST
सार

बोदला-बिचपुरी रोड पर निर्माणाधीन नाले से निकाली गई सिल्ट एक महीने से सड़क पर पड़ी है। इससे एक लेन कई जगह बंद हो गई है और करीब दो लाख लोगों को रोजाना जाम, बदबू और दुर्घटना के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Drain Silt Left on Road for a Month, Two Lakh Commuters Face Daily Traffic Jams in Agra
निर्माणाधीन नाले की सिल्ट बनी मुसीबत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला-बिचपुरी रोड पर निर्माणाधीन नाले की कीचड़ से सड़क को संकरा कर दिया है। एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उठाया नहीं है। इस कारण इस प्रमुख मार्ग की एक लेन कई जगह से बंद कर दी गई हैं। यहां से होकर गुजरने वाले तकरीबन दो लाख लोगों को रोजाना ही जाम से जूझना पड़ रहा है। नाले को पक्का करने का काम भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


इस रोड से बिचपुरी, अछनेरा, कलवारी, रायभा सहित सैकड़ों गांव शहर से जुड़े हैं। दर्जनों स्कूल, फैक्टरियां, अस्पताल के साथ कृषि महाविद्यालय भी हैं। यहां से हर दिन लाखों लोगों का आवागमन रहता है। एडीए की लापरवाही और अनदेखी के कारण लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। मघटई तिराहे सहित कई जगहों पर एक लेन के बंद होने से आवागमन प्रभावित होता है। कलवारी, मघटई के साथ कई जगह स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगता है।
विज्ञापन


ये है मामला
आगरा विकास प्राधिकरण सिंचाई विभाग के सदर वन नाले का जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के पास से पक्का बाग तिराहे तक पक्का निर्माण करा रहा है। इसके लिए नाले से सिल्ट को निकालकर बोदला-बिचपुरी रोड पर मघटई तिराहा, कलवारी चौराहा के जगह-जगह डाल दिया है। इसे एक माह से ज्यादा समय बीत गया है। जन समस्याओं को देखते हुए भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम पाड़ा निवासी अरबाज ने बताया कि बिचपुरी काम करने रोजाना जाता हूं। रोड पर कीचड़ ने निकला दूभर कर दिया है। एक तरफ तो बदबू आती है, दूसरी ओर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। एक लेन से निकलने में दुर्घटना का भी डर लगा रहता है। 

राहगीर अभिषेक का कहना है कि अछनेरा जाने के लिए एक लेन से आवागमन के कारण जाम ने देरी कर दी। वहीं रोड पर इतनी गंदगी डाल रखी है। इस कीचड़ को हटाना चाहिए।


एडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार को सिल्ट हटाने के लिए कहा गया है। उसे नाले के किनारे डाला था लेकिन यह सड़क पर फैल गई है। जहां एक लेन बंद है वहां सबसे पहले सिल्ट हटाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed