{"_id":"6adb602c477e6bd6190d6ccd","slug":"video-mp-rajkumar-chahar-claims-that-both-bjp-candidates-will-win-by-large-margin-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: सांसद राजकुमार चाहर का दावा, भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: सांसद राजकुमार चाहर का दावा, भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे
शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव में शुक्रवार को मतदान के दौरान सांसद राजकुमार चाहर खेरागढ़ तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मतदान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। सांसद राजकुमार चाहर ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल की ओर से भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और चुनाव प्रभावित करने के लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। जनता का उन्हें पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। सांसद ने कहा कि सपा प्रत्याशी अपनी हार सुनिश्चित देखकर हताशा में चुनाव आयोग पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।