{"_id":"6a58f42e91f9be231600d629","slug":"video-metro-work-in-agra-halted-due-to-rising-yamuna-water-level-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में रुका मेट्रो का काम, यमुना का बढ़ा जलस्तर; पानी में आधे डूबे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में रुका मेट्रो का काम, यमुना का बढ़ा जलस्तर; पानी में आधे डूबे पिलर
आगरा में पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन हैं। इनमें आईएसबीटी का करीब 20 फीसदी कार्य रह गया है। हाईस्पीड ट्रायल भी हो गए हैं। इसी महीने के अंत में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम भी सुरक्षा ऑडिट के लिए आ सकती है। मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये कॉरिडोर यमुना को पार करेगा। इसके लिए यमुना नदी पर मेट्रो ट्रेन के लिए पुल बनाया जा रहा है। इसमें 8 पिलर बनाए जाने हैं, जिसमें से चार बन चुके हैं। चार की पाइलिंग हो गई है। बीते दो-तीन दिन से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य रोकते हुए सामान समेट लिया है। जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। सामान्य होने पर ही पुल का कार्य फिर से शुरू होगा। इसकी नवंबर में संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।